Beraham Biwi: पति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, देवर ने खोली भाभी की सच्चाई, फिर पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
मृतक के भाई का कहना है कि भाभी ने मौका देखकर उसके भाई को बेरहमी से मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू पालम विहार इलाके में रहने वाले 36 वर्षीय राजेंद्र पाठक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में बजघेड़ा थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयान पर भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार के रहने वाले राजेंद्र पाठक का विवाह 14 साल पहले अनीता पाठक के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे हैं।
मौका देखकर उसने भाई को पीट-पीटकर मार डाला
छोटे भाई विजेंदर पाठक ने पुलिस को बताया कि इन दिनों बड़े भाई की नौकरी छूटी हुई थी। जिसके कारण वह शराब पीने लगा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था। उसने भाभी पर आरोप लगाया कि मौका देखकर उसने भाई को पीट-पीटकर मार डाला।
राजेंद्र को बेहोश अवस्था में बाथरूम में पाया गया
बता दें कि राजेंद्र पाठक को बेहोश अवस्था में घर के बाथरूम में पाया गया था। पुलिस ने जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।