फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Russia Ukraine War Gururam Sohna Divyanshi stranded on Hungarian border parents upset 

Russia Ukraine War : हंगरी बॉर्डर पर फंसी सोहना की दिव्यांशी, माता-पिता परेशान

Tue, 01 Mar 2022 02:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Mar 2022 02:14 PM IST
सार

दिव्यांशी के पिता ने बताया कि वे बेटी से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। हंगरी प्रशासन उनकी बेटी को आगे जाने की अनुमति नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Gururam Sohna Divyanshi stranded on Hungarian border parents upset 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया पर यूक्रेन में भारतीय छात्रों के साथ दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो को देखकर सोहना की दिव्यांशी के परिजन चिंतित हैं। दिव्यांशी चौहान रविवार दोपहर को हंगरी बॉर्डर के लिए निकली थीं। वहां पहुंचने के बाद हंगरी प्रशासन उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दे रहा है, जिसके चलते दिव्यांशी हंगरी बॉर्डर पर फंस गई हैं। इसके बाद से उनके माता-पिता की चिंता और बढ़ गई है।

विज्ञापन

सरकार से मदद की गुहार

दिव्यांशी के पिता नरेशचंद्र चौहान ने बेटी की मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है। नरेशचंद्र चौहान ने देर शाम संवाददाता को बताया कि बेटी से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। दिव्यांशी ने सोमवार को देर शाम हंगरी के बॉर्डर से बताया कि वह रोमानिया ना जाकर हंगरी के लिए निकली थी, जहां बॉर्डर पर हजारों छात्रों की भीड़ जमा थी। हंगरी प्रशासन उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

इस वजह से बढ़ी चिंता 

दिव्यांशी के पिता का कहना है कि यूक्रेन के कुछ लोग व पुलिस छात्रों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। सोशल मीडिया पर भी दुर्व्यवहार के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इसको लेकर बेटी दिव्यांशी की चिंता सता रही है। नरेशचंद्र चौहान ने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि पिछले रविवार को बेटी दिव्यांशी हंगरी बॉर्डर से बार-बार गुहार लगा रही थी कि आप सरकार के किसी नुमाइंदे से बात कर हंगरी प्रशासन के साथ बात करें और छात्रों को सीमा में प्रवेश दिलाएं। उन्होंने अपील की थी कि केंद्र सरकार फ्लाइट की संख्या बढ़ाए, जिससे सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित स्वदेश पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed