फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rural women will take over the command of Common Service Center

कॉमन सर्विस सेंटर की कमान संभालेंगी ग्रामीण महिलाएं

Sat, 31 Jul 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Rural women will take over the command of Common Service Center
गुरुग्राम। ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक और पहल की गई है। अब मिशन के तहत ऐसी महिलाओं को समय की मांग के अनुसार प्रशिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। इसी कड़ी में जिले की 19 महिलाओं को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग फाइनेंस मुंबई की ओर से बैंकिंग का प्रशिक्षण दिलाया गया है।
विज्ञापन

ये महिलाएं अब गांवों में बने कॉमन सर्विस सेंटर की कमान संभालने के साथ ही विभिन्न बैंकों में बैंक सखी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) की जिला परियोजना प्रबंधक दीप्ति ढींढसा के मुताबिक अभी तक महिलाओं को परंपरागत कार्यों का ही प्रशिक्षण दिया जा रहा था। यह पहली बार है कि महिलाओं को समय की मांग के अनुसार प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में नई पहल हुई है। अचार, पापड़, मुरब्बा, बिस्कुट और अन्य खाद्य सामग्री बनाने के साथ ही महिलाओं को अब आधुनिक दौर में सहायक बनने वाले कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसी के तहत 19 महिलाओं को रूटसेट की ओर से बैंकिंग का प्रशिक्षण दिलाया गया है।
विज्ञापन

खुलेंगे रोजगार के द्वार
इन महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार अब खुल जाएंगे। ये महिलाएं गांव में अपना कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित कर सकेंगी। इन सेंटरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार से जुड़ी हर तरह की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जाती है। योजनाओं का लाभ दिलाने में ये महिलाएं बड़ी भागीदारी निभा सकती है। साथ ही बैंक के कामों में भी ये ग्रामीणों का सहयोग करेंगी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की कार्यकारी अधिकारी अनु और रूटसेट के प्रबंधक संजय धंीगड़ा ने इन महिलाओं को प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट प्रदान किया। संजय धंीगड़ा के अनुसार यह पहला अवसर है जब गुरुग्राम में ग्रामीण महिलाओं को ऐसा प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed