फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RTE: Last chance to update data on portal till June 3

आरटीई : 3 जून तक पोर्टल पर डाटा अपडेट करने का आखिरी मौका

Sun, 31 May 2026 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
RTE: Last chance to update data on portal till June 3
डाटा अपडेट करने में गुरुग्राम ब्लॉक सबसे पीछे
विज्ञापन

गुरुग्राम। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में हुए दाखिलों की जानकारी अभी तक पूरी तरह से पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाई है। इसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को 3 जून 2026 तक अंतिम मौका दिया है। विभाग ने कहा है कि इसके बाद कोई और समय नहीं बढ़ाया जाएगा।

जिला स्तर की रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम में आरटीई के तहत 808 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए थे। इनमें से 603 बच्चों के दाखिले की स्थिति पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है, जबकि 205 बच्चों की जानकारी अभी भी लंबित है। जिले की कुल प्रगति 74.63 प्रतिशत रही है। ब्लॉकवार रिपोर्ट की बात करें तो फर्रुखनगर में 83.72 प्रतिशत और सोहना में 72.19 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। वहीं गुरुग्राम ब्लॉक सबसे पीछे है, जहां 439 बच्चों में से 132 बच्चों की दाखिला जानकारी अभी भी पोर्टल पर अपडेट नहीं की गई है। शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों को जल्द से जल्द लंबित जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को भी स्कूलों से संपर्क कर यह प्रक्रिया समय पर पूरी कराने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed