{"_id":"64f227cf795c40e2440a73d8","slug":"round-of-g-20-meetings-from-tomorrow-gurugram-delhi-alert-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-13498-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कल से जी-20 की बैठकों का दौर, गुरुग्राम-दिल्ली अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कल से जी-20 की बैठकों का दौर, गुरुग्राम-दिल्ली अलर्ट
विज्ञापन
शिखर सम्मेलन की तैयारियों की मंडल आयुक्त ने की समीक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम पर रहेगी कड़ी निगरानी
3 से 10 सितंबर तक लगातार चलेंगी बैठकें
चौथी शेरपा बैठक नूंह में होगी, गुरुग्राम के प्रशासनिक अधिकारियों को कमान सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली और गुरुग्राम में 3 से 10 सितंबर तक लगातार जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों का दौर चलेगा। इसमें नूंह में शेरपा समूह की चौथी बैठक, जबकि दिल्ली में फाइनेंस समूह की बैठक होगी। बैक टू बैक बैठकों में दिल्ली में जी-20 देशों के मंत्री समूह की बैठक होगी। ऐसे में वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए खास तैयारियों के साथ आम जनता के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी शेरपा बैठक नूंह में होगी। इसके लिए गुरुग्राम के प्रशासनिक अधिकारियों को कमान सौंपी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं सहित प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए जिले के अधिकारी गुरुग्राम के साथ अटैच किए गए हैं। नूंह में होने वाली बैठक के लिए अतिथियों का आना-जाना गुरुग्राम से तय होगा। बैठक की शुरुआत तीन सितंबर को होगी। लगातार पांच दिन तक चलने वाली शेरपा समूह की बैठक सात सितंबर को पूरी होगी। उधर इस बीच दिल्ली में फाइनेंस समूह की बैठक होगी। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी।
शुक्रवार को नूंह में जी-20 शिखर सम्मेलन की चौथी शेरपा बैठक की तैयारियों की गुरुग्राम मंडल आयुक्त आरसी बिढान ने समीक्षा की। उन्होंने नूंह और गुरुग्राम के जिला अधिकारियों संग मुख्य रूप से सड़क सुधार कार्य, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा इंतजाम जैसे कार्यों की विभागवार प्रगति रिपोर्ट मांगी। मंडल आयुक्त ने कहा कि यह शेरपा बैठक नूंह जिले में तावडू के नजदीक स्थित आईटीसी ग्रेंड भारत में तीन से सात सितंबर तक आयोजित होगी। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आयोजन स्थल की कनेक्टिविटी गुरुग्राम से सुगम हो। उन्होंने कहा कि एनएच-48 पर सरहौल बॉर्डर से लेकर रामपुरा फ्लाईओवर होते हुए आईटीसी ग्रेंड भारत तक सड़कों की मरम्मत व सफाई जरूर सुनिश्चित करें। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने निर्देश अनुसार तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी आयोजन स्थल पर विभाग से जुडे़ कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने अतिथियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध का भरोसा दिलाया
चौथी शेरपा बैठक के दूसरे दिन चार सितंबर को हरियाणा सरकार रात्रि भोज आयोजित करेगी। इसमें प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य विशिष्टजन रात्रि भोज में मौजूद रहेंगे। तीसरे दिन पांच सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने अतिथियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध का भरोसा दिलाया। आयोजन स्थल, उनके ठहरने के स्थान और आवागमन के रास्ते पर पुलिस की निगरानी रहेगी। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर नूंह व गुरुग्राम जिले के पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैठक की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम भी किए जाएं। नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने आयोजन स्थल व आसपास किए गए सुरक्षा इंतजामों से पुलिस कमिश्नर को अवगत करवाया। इस मौके पर डीसीपी मुख्यालय दीपक गहलावत, डीसीपी मानेसर मनबीर सिंह, डीसीपी ट्रैफिक विरेंद्र विज, डीसीपी वेस्ट भूपेंद्र सिंह, चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम दर्शन यादव, जिला परिषद की सीईओ अनु श्योकंद, सिविल सर्जन विरेंद्र यादव तथा जी-20 सचिवालय से विजय कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।