फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   robber arrested involved in robbery

लूट, डकैती में शामिल बदमाश दबोचा

Wed, 12 Aug 2020 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
robber arrested involved in robbery
गुरुग्राम। लूट, डकैती, अवैध कब्जे समेत आधा दर्जन आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में बदमाश पर गुरुग्राम के अलावा चरखी दादरी व दिल्ली में चेक बाउंस के मामले सामने आए। एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि बदमाश को कोर्ट ने जेल भेज दिया गया। दिल्ली व चरखी दादरी पुलिस को सूचना भेज दी गई है। लॉकडाउन के दौरान 31 मार्च को साउथ सिटी-2 निवासी अशोक से बंदूक दिखाकर क्रेटा कार, मोबाइल, एटीएम कार्ड की लूट की वारदात हुई थी। बदमाशों ने पीड़ित से एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर खाते से 50 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। इस मामले में पुलिस ने कृष्ण उर्फ डॉन, प्रवीण, धर्मबीर, धर्मेंद्र उर्फ धर्मा और ललित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सतबीर फरार चल रहा था। सीआईए मानेसर प्रभारी अमित कुमार ने मंगलवार देर रात सेक्टर-9 से सतबीर को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने पीजी चलाने के बहाने एक मकान पर अवैध कब्जा करने का भी खुलासा किया। इसके अलावा कैथल में अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक लूटा था। फिलहाल पुलिस को आरोपी से मिली जानकारी पर तफ्तीश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed