Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways employees' leave cancelled until November 11

Gurugram News: रोडवेज कर्मचारियों के 11 नवंबर तक अवकाश रद्द

Tue, 03 Nov 2026 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees' leave cancelled until November 11
दिवाली व भैया दूज त्योहार को देखते हुए डिपो प्रबंधन ने लिया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डिपो प्रबंधन ने दिवाली और भैया दूज त्योहार के मद्देनजर रोडवेज कर्मचारियों के 11 नवंबर तक के अवकाश रद्द कर दिए हैं। यह निर्णय त्योहारी सीजन में बसों का संचालन प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। सभी चालकों, परिचालकों और वर्कशॉप कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने को कहा गया है।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की आवाजाही में भारी वृद्धि होती है। हरियाणा के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबा इंतजार न करना पड़े इसके लिए गुरुग्राम डिपो की बसें निर्धारित रूटों व समय पर चलेंगी। वर्कशॉप स्टाफ को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक कर बसों को चलाया जा सके। डिपो अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना किसी आपातकालीन या मेडिकल कारण के छुट्टी मंजूर नहीं होगी। बिना पूर्व सूचना या ठोस कारण के अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोकल रूटों पर अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन होगा। ये बसें गुरुग्राम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और हरियाणा के अन्य जिलों में भेजी जाएंगी। किसी भी रूट पर बस भेजने से पहले यात्रियों की पर्याप्त संख्या होनी चाहिए। डिपो अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा से बाहर किसी रूट पर अतिरिक्त रोडवेज बस नहीं चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
त्योहारी सीजन में सभी रूटों पर तय समयानुसार रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। सभी कर्मचारियों के एक सप्ताह के लिए अवकाश रद्द किए गए हैं, ताकि बसों के संचालन को लेकर कोई दिक्कत न हो। बिना पूर्व सूचना के छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed