फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Road, sewer and footpath construction work will be done in Sadar Bazaar

Gurugram News: सदर बाजार में होंगे सड़क, सीवर और फुटपाथ बनाने के कार्य

Tue, 10 Feb 2026 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Road, sewer and footpath construction work will be done in Sadar Bazaar
मेयर व विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास, सदर बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने की योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वार्ड-27 के सदर बाजार क्षेत्र में मेयर राजरानी मल्होत्रा और विधायक मुकेश शर्मा की ओर से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों पर लगभग 1.76 करोड़ की लागत आएगी। विकास कार्यों में आरएमसी सड़क निर्माण, सीवर लाइन, फुटपाथ एवं फैंसी स्ट्रीट लाइट्स जैसी महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो सदर बाजार की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ इसे आधुनिक स्वरूप प्रदान करेंगे।

विधायक मुकेश शर्मा की ओर से दो दिन पहले आयोजित श्री खाटू श्याम पैदल यात्रा के दौरान जब यात्रा सदर बाजार से होकर निकली तो उसी दौरान इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष सदर बाजार को स्मार्ट बाजार के रूप में विकसित करने का आग्रह किया था, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा विकसित गुरुग्राम महारैली में की गई थी। उसी घोषणा के अनुरूप अब धरातल पर कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद सदर बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। बेहतर सड़क, सुदृढ़ सीवर व्यवस्था, आकर्षक फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स न केवल व्यापारियों को राहत देंगी। इस मौके पर पार्षद आशीष गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed