{"_id":"6978a5d7816fd7ca58074243","slug":"road-sewer-and-drainage-facilities-will-be-improved-in-millennium-city-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78161-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिलेनियम सिटी में सड़क, सीवर और पानी निकासी की सुविधा होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिलेनियम सिटी में सड़क, सीवर और पानी निकासी की सुविधा होगी बेहतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में 25 विकास कार्याें को मिली मंजूरी
नंबर गेम - 142 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की वित्त एवं संविदा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों के विकास से जुड़े लगभग 142 करोड़ रुपये के 25 प्रमुख कार्याें को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई। इसमें सड़क, सीवर, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसे कार्य शामिल हैं।
बैठक में विभिन्न गांवों, कॉलोनियों और सेक्टरों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वीकृत परियोजनाएं मुख्य रूप से सीवरेज, सड़कों, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटिंग और स्वच्छता ढांचे को सुदृढ़ करने से जुड़ी हैं। वित्त एवं संविदा कमेटी में निगमायुक्त प्रदीप दहिया, वित्त एवं संविदा कमेटी सदस्य पार्षद अनूप सिंह व सुंदर सिंह, चीफ इंजीनियर विजय ढाका व संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने विचार विमर्श कर मंजूरी दी।
मेयर राजरानी मल्होत्रा के अनुसार, नगर निगम गुरुग्राम शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, वे सीधे तौर पर नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी हैं। सीवर, सड़क, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -
सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वर्षों पुरानी सीवर लाइनों की समस्या को देखते हुए 600 मिमी व्यास की पुरानी सीवर लाइनों के पुनर्वास और सुदृढ़ीकरण को स्वीकृति दी गई है। यह कार्य विशेष रूप से वार्ड-27, सिविल लाइंस, सदर बाजार और जैकबपुरा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेक्टर-9, 9ए और अन्य जलभराव प्रभावित इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम बिछाने और डिस्पोजल नेटवर्क विकसित करने को मंजूरी दी गई है। इससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
सड़क ढांचा होगा बेहतर
कई क्षेत्रों में आरएमसी सड़कों के निर्माण और पुनर्निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए। धनवापुर रोड, मदनपुरी, सेक्टर-46, साउथ सिटी-1, सेक्टर-15 पार्ट-2 और सेक्टर-18 में सड़कों की मजबूती और री-कार्पेटिंग से यातायात सुगम होगा। इसके अलावा राजेंद्र पार्क से धनवापुर चौक तक आरएमसी सड़क के पुनर्निर्माण को भी स्वीकृति दी गई।
नई कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
नगर निगम सीमा से जुड़े ग्रामीण और नवविकसित क्षेत्रों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। धनकोट, दौलताबाद, धुमसपुर, मैदावास और न्यू पालम विहार कॉलोनी में सीवर, पेयजल पाइपलाइन, आंतरिक सड़कों और जल निकासी नेटवर्क के विकास एवं उन्नयन कार्यों को मंजूरी मिली है।
अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल पार्क एवं स्मृति केंद्र बनेगा
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट सिस्टम के आधुनिकीकरण के तहत सीसीएमएस पैनल स्थापित किए जाएंगे, जिससे निगरानी और ऊर्जा दक्षता बेहतर होगी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कई क्षेत्रों में सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट्स के विकास, उन्नयन और सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा धर्मपुर गांव में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल पार्क एवं अटल स्मृति केंद्र के विकास कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
-- -- -- -
स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। तकनीकी गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता प्राथमिकता है। जिन क्षेत्रों में जलभराव, सीवर ओवरफ्लो या सड़क क्षति जैसी समस्याएं रही हैं, वहां इन कार्यों के पूरा होने के बाद स्पष्ट सुधार दिखाई देगा। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त