{"_id":"683ca02af90f569e5b0c5d04","slug":"road-construction-work-inaugurated-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-58928-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
विज्ञापन
शहर में दो विकास कार्याें की आधारशिला रखी गई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेयर राजरानी मल्होत्रा के साथ विधायक मुकेश शर्मा ने शहर में दो विकास कार्याें की आधारशिला रखी। इसमें राजेन्द्रा पार्क से दौलताबाद फ्लाईओवर होते हुए बाबा प्रकाशपुरी नाले तक ड्रेन (नाला) निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
इसके साथ ही सूरत नगर फेज-1 में पेयजल, सीवर पाइपलाइन बिछाने और इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। गुरुग्राम की विकास यात्रा को नई दिशा और गति देते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को दो अहम विकास कार्यों का शिलान्यास किया। पहली परियोजना के तहत शनि मंदिर, राजेन्द्रा पार्क से दौलताबाद फ्लाईओवर होते हुए बाबा प्रकाशपुरी नाले तक आरसीसी ड्रेन (नाला) निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इस योजना पर लगभग 2 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत आएगी। यह ड्रेनेज सिस्टम क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करेगा और बरसात के मौसम में नागरिकों को राहत प्रदान करेगा। इसके साथ ही, विधायक ने सूरत नगर फेज-1 में पेयजल और सीवर पाइपलाइन बिछाने तथा इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली सड़क के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।