{"_id":"6ad8df440c98dcb1a40d96cc","slug":"road-closure-causes-inconvenience-to-residents-of-nearby-homes-and-passersby-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104970-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क बंद होने से आसपास के घरों के लोग और राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क बंद होने से आसपास के घरों के लोग और राहगीर परेशान
विज्ञापन
- वाहन खड़े करने की जगह नहीं, डिलीवरी बॉय को भी एक किलोमीटर से ज्यादा घूमकर पहुंचाना पड़ रहा सामान
गुरुग्राम। सुशांतलोक-1 के ब्लॉक-सी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार में दरार और झुकाव आने के बाद एहतियातन सामने वाली सड़क बंद कर दी गई है। इससे आसपास की चार इमारतों में रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने वाहन आसपास की सड़कों और गलियों में खड़े करने को मजबूर हैं। वहीं, ऑनलाइन सामान और खाना पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय को भी दिक्कत हो रही है। 19 अक्तूबर की शाम इमारत में दरार और झुकाव का पता चलने के बाद पुलिस ने सड़क पर आवागमन बंद कर दिया था। प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों को जाने से रोकने के लिए यहां दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सड़क बंद होने से आसपास रहने वाले लोगों को अपने वाहन घर तक लाने और सामान पहुंचाने में परेशानी हो रही है।
गलियों में भटक रहे डिलीवरी बॉय-
निर्माणाधीन इमारत के सामने किराये पर रहने वाले साहिल और अमन ने बताया कि सड़क बंद होने से वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिल रही है। आसपास के कुछ लोग अपने घरों के सामने वाहन खड़े करने से मना कर देते हैं। डिलीवरी बॉय की परेशानी भी बढ़ गई है। मोबाइल पर लोकेशन डालने पर रास्ता बंद सड़क से होकर दिखता है। पुलिसकर्मियों के रोकने पर उन्हें दूसरी गलियों से जाना पड़ता है। इससे 100 से 300 मीटर की दूरी तय करने के लिए भी एक से डेढ़ किलोमीटर तक घूमना पड़ रहा है। कई बार ग्राहक का घर आसपास होने के बावजूद सही रास्ता नहीं मिलने से डिलीवरी बॉय वापस उसी जगह पहुंच जाते हैं। ब्यूरो