फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   road accident

Gurugram News: नाले में गिरा डंपर, आग लगने से चालक-परिचालक जिंदा जले

Fri, 12 Dec 2025 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
road accident
- दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव गुजर नंगला के पास दिल दहला देने वाला हुआ हादसा
विज्ञापन




हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़



संवाद न्यूज एजेंसी नगीना।



दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नगीना खंड के गांव गुजर नंगला के पास शुक्रवार की सुबह एक डंपर तेज रफ्तार से दिल्ली की तरफ से जयपुर रहा था। डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया और एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़कर करीब 20 फिट नीचे एक नाले में जा गिरा। नाले में गिरने से डंपर का डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। आग लगने से डंपर चालक और परिचालक दोनों जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।



लोगों ने बताया कि देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर फंसे ड्राइवर और हेल्पर की चीखें दूर तक सुनाई देती रही, लेकिन आग की तीव्रता ने बचाव के हर प्रयास को नाकाम कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।
विज्ञापन




हादसे में 57 वर्षीय ड्राइवर रंजीत पुत्र रमजू निवासी नीमली, जिलाअलवर और 18 वर्षीय हेल्पर परवेज पुत्र जुबेर निवासी सेमीर बास धोलेट, जिला भरतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ जब डंपर दिल्ली की ओर से जयपुर की तरफ जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सब कुछ कुछ ही सेकंड में खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की भयावहता देखकर स्थानीय लोग भावुक हो उठे। उनका कहना है कि अगर आग थोड़ी देर बाद लगती तो शायद दोनों की जान बच सकती थी।

आए दिन हो रहे भयानक हादसे: मुंबई एक्सप्रेसवे पर आए दिन इस प्रकार के हादसे हो रहे है। वर्ष 2025 में करीब एक दर्जन से अधिक घटनाएं वाहनों के एक्सप्रेसवे से नीचे गिरने की हो चुकी हैं। वहीं दूसरे वाहनों की टक्कर की घटनाएं भी आम बात हैं। 4 दिसंबर को भी हिंडौन राजस्थान के रहने वाले पति-पत्नी करीब नौ घंटे तक मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिना मदद के तड़प कर दम तोड़ दिए थे। इसके बावजूद यहां पर सुरक्षा के लिहाज से कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article