{"_id":"69f5efb8dd20feb8d4099cb2","slug":"road-accident-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123849-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग महिला सहित दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग महिला सहित दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों सहित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकी एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दोनों मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
पहली घटना में केएमपी कट के पास शनिवार सुबह मोहन श्याम और उनका साथी गुलाब प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए पृथला जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे वे ऑटो से उतरकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहन श्याम घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
दूसरी घटना गांव भुलवाना में दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक की हैं , जंहा गांव मोहम्मदपुर में 30 अप्रैल को 25 वर्षीय ओमप्रकाश ने उचकल एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
वहीं, तीसरी घटना गांव करमन की है जंहा 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला लज्जा देवी को बिजली की पानी की मोटर में करंट लग गया। करंट लगने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल महिला को होडल के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।