{"_id":"686fb36db0da1d8d220572c0","slug":"road-accident-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-61932-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसे में युवती की मौत, कैब चालक और सिक्योरिटी गार्ड घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसे में युवती की मौत, कैब चालक और सिक्योरिटी गार्ड घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खांडसा रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट स्टाफ को ड्रॉप कर रही कैब सड़क के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ में कार्यरत युवती की मौत हो गई, जबकि कैब चालक व एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया।
खांडसा निवासी वंशिका अपनी कंपनी की ड्रॉप सर्विस वाली कैब में अपनी सहकर्मी व एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से घर लौट रही थी। सेक्टर-10 के पास उनकी सहकर्मी अपने घर पर उतर गई। इसके बाद चालक कैब से वंशिका काे खांडसा छाेड़ने के लिए जा रहा था। बीते बुधवार की रात हुई बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था और विजिबिलिटी बेहद कम थी। खांडसा के पास चालक को सड़क पर रखे पत्थर दिखाई नहीं दिए और तेज रफ्तार में चल रही कैब डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर से कैब का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वंशिका को गंभीर चोटें आईं और निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं, कैब चालक और सिक्योरिटी गार्ड को भी चोटें आईं, उन दोनों की हालत स्थिर है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया गया था। वंशिका को सिर और छाती में गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।