फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   RG Academy won the match by 45 runs

Gurugram News: आरजी अकादमी ने 45 रन से जीता मुकाबला

Fri, 17 Jul 2026 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
RG Academy won the match by 45 runs
गुरुग्राम। श्री श्याम क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को आरजी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री श्याम क्रिकेट अकादमी को 45 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी श्री श्याम क्रिकेट अकादमी के सामने आरजी क्रिकेट अकादमी ने 37.4 ओवर में 232 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम की ओर से ओजस ने सबसे शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा लक्षित सिंह ने 32 रन, निश्छल अरोड़ा ने 32 रन और रुद्रांश ने 35 रन का योगदान दिया। श्री श्याम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्मण यादव ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि धेरिया यादव और कनक यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री श्याम अकादमी की ओर से रोहित कुमार ने 47 रन की पारी खेली, जबकि दक्ष ने 30 रन और आकाश ने 27 रन बनाए। इसके बावजूद पूरी टीम 35.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। आरजी क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में प्रांजल लोहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं अर्श सैनी ने दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। देवांश सोरोट और श्रेयस त्रिपाठी ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed