फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Revised News: Players of the state will show their strength in the Special Olympics World Summer Games

संशोधित समाचार: स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Mon, 12 Jun 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Revised News: Players of the state will show their strength in the Special Olympics World Summer Games
स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन

भारतीय दल में हरियाणा के 12 खिलाड़ियों में से छह गुरुग्राम के, बर्लिन में 17 से 24 जून तक होगी प्रतियोगिता
गुरुग्राम के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, सोमवार को दल जर्मनी रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स-2023 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय खिलाड़ी सोमवार को बर्लिन (जर्मनी) रवाना हो गए। भारतीय दल में हरियाणा के 12 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें गुरुग्राम के छह खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बर्लिन में प्रतियोगिता 17 से 24 जून तक होगी।
स्पेशल ओलिंपिक हरियाणा के प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से 280 खिलाड़ी स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। गुरुग्राम से तैराकी में माधव मदान व रचना, गोल्फ में रणधीर सैनी व राहुल अग्रवाल, साइकिलिंग में नील और टेनिस में लवलेश का चयन हुआ है। फरीदाबाद से एथलेटिक्स में आंचल गोयल, रोहतक में जूडो से मुस्कान व एथलेटिक्स में रोहन, अंबाला से रोलर स्केटिंग में अंशु, मेवात से सरस्वती और सोनीपत से एथलेटिक्स में साकेत का चयन हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची टीम का स्वागत किया गया। लोगों ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की जीत के लिए शुभकामनाएं दी। इससे पहले सात मई को प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम के एक स्कूल में इन खिलाड़ियों की हौसलाआफजाई की थी। उन्होंने कहा था कि देश में 50 प्रतिशत पदकों की भूख हरियाणा मिटाता है। स्पेशल ओलिंपिक हरियाणा के प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ चार प्रशिक्षक गए हैं। इसमें गुरुग्राम से तैराकी प्रशिक्षक मनीषा व टेनिस प्रशिक्षक उषा रानी और भिवानी से जूडो प्रशिक्षक सुखबीर सिंह व सोनीपत से हैंडबॉल प्रशिक्षक संजीव कुमार शामिल हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed