{"_id":"690e4486bfe2a9d1670dc485","slug":"retired-soldier-commits-suicide-by-shooting-himself-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71641-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेवानिवृत्त फौजी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेवानिवृत्त फौजी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साउथ सिटी-दो के बी ब्लाॅक स्थित ग्रामीण बैंक की ब्रांच के पास सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान टीकली गांव निवासी अशोक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को भेज दिया है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा था कि सबको राम-राम, जो मेरे से दुखी थे अब खुश रहना। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
अशोक सेवानिवृत्त फौजी थे। उन्होंने करीब सात-आठ साल तक ग्रामीण बैंक की ब्रांच में सुरक्षाकर्मी के तौर पर भी नियुक्त रह चुके हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मनीष कुमार फरीदाबाद में डीसीपी क्राइम के कार्यालय में तैनात है। करीब डेढ़ साल से वह काम की तलाश में थे।
वीरवार दोपहर वह बैंक में आए थे। वहां पर सभी बात करने के बाद उन्होंने अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले और ब्रांच से निकलकर पीछे एक रेहड़ी पर बैठ गए। कुछ समय बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मार ली। पुलिस ने मौके से रिवाॅल्वर बरामद ली है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह घर से वह नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाने की बात कहकर निकले थे। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के बैग से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उनके पास एक लाख रुपये मिले हैं।