फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of RD City demonstrated in the Municipal Corporation office

Gurugram News: आरडी सिटी के निवासियों ने नगर निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

Wed, 20 Dec 2023 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Residents of RD City demonstrated in the Municipal Corporation office
निगमायुक्त ने मिलकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
विज्ञापन

फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी के करीब 70 निवासियों ने निगमायुक्त पीसी मीणा से मुलाकात की। अपने इलाके की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इसके पहले नगर निगम कार्यालय में तख्तियां लेकर लोग पहुंचे और अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। नगर निगम के सेक्टर 34 स्थित कार्यालय में निगमायुक्त उपस्थित नहीं थे। उन्होंने निवासियों को जीएमडीए कार्यालय बुलाया, जहां उनकी बैठक चल रही थी।
आरडी सिटी की आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि निगमायुक्त पीसी मीणा से आरडी सिटी के पहले से अप्रूव्ड प्लान को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित कार्यकारी अभियंता से बात कर समस्या के समाधान के लिए कहा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि निगमायुक्त से निवासियों के मिलने के बाद समस्याओं का जायजा लेने नगर निगम के कार्यकारी अभियंता समेत एक टीम आरडी सिटी आई। उन्होंने करीब दो घंटे समस्याओं की जानकारी और उनके समाधान को लेकर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से चर्चा की।
विज्ञापन

इसके पहले रविवार की शाम आरडी सिटी के लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर सड़क जाम करने का निर्णय लिया था, लेकिन प्रदर्शन और बैठक के बाद लोगों ने नगर निगम को एक हफ्ते का समय देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त से पहले हुए वर्क आर्डर, अभी तक काम शुरू नहीं
आरडी सिटी की करीब 80 प्रतिशत सड़कों को बनाए जाने का वर्क आर्डर हुए तीन महीने पहले हो गया था मगर काम नहीं हो रहा था। मंगलवार की बैठक के बाद निगमायुक्त ने इस सड़क को शीघ्र पूरा करने का आदेश अधिकारियों को दिया है। सोसाइटी के पास 18 मीटर वाली चार सड़कें, जो करीब पांच किमी है, इनपर काम होगा। सड़कों के साथ फुटपाथ बनाए जाने की कोई योजना सड़क निर्माण के साथ नहीं है। लोगों ने सड़क के साथ फुटपाथ और साइकिल ट्रैक बनाए जाने की योजना बनेगी।जीएमडीए की मुख्य लाइन से आरडी सिटी तक एक छह इंच की पाइप लाइन आनी है मगर इस पर भी काम शुरू नहीं हुआ। निगमायुक्त पीसी मीणा ने लोगों इन कार्यों का शीघ्र पूरा कराने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed