{"_id":"61e805bad8c6bf26c230d693","slug":"republic-day-celebrations-will-fade-due-to-corona-infection-gurgaon-news-noi6276705188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के कारण फीका रहेगा गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के कारण फीका रहेगा गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के प्रसार के कारण इस बार गणतंत्र दिवस पर होने वाला रंगारंग समारोह फीका रहेगा। समारोह में दर्शकों के लिए परेड और झांकियां तो होंगी, लेकिन स्कूली बच्चों के पीटी, डंबल, लेज्यिम शो जैसे आकर्षण नदारद रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सीमित संख्या में होंगे। आयोजन स्थल पर दर्शकों की संख्या भी सीमित ही रहेगी। हालांकि दर्शक पूरे कार्यक्रम का अपने घर से ही लुत्फ उठा सकेंगे, इसके लिए यू-ट्यूब चैनल पर कार्यक्रम का लिंक जारी किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ध्वज फहराएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने गणतंत्र दिवस समारोह की बाबत हुई बैठक में कोविड संक्रमण के प्रसार का हवाला देते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार समारोह आयोजन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह पूरी तरह कोविड अनुरूप व्यवहार के अनुसार आयोजित होगा। कार्यक्रम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था से लेकर परेड आदि उचित सामाजिक दूरी के साथ होंगे । आयोजन में भीड़ कम रखने के लिए पीटी, डंबल व लेज्यिम शो की प्रस्तुति को रद्द किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों को उनके निवास पर जाकर ही सम्मानित किया जाएगा । बैठक में समारोह को लेकर विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां विभागों को सौंप दी गई हैं।
-------