फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Repair work on Hero Honda flyover to begin soonRepair work on Hero Honda flyover to begin soon

Gurugram News: हीरो होंडा फ्लाईओवर पर जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

Sat, 08 Nov 2025 04:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Repair work on Hero Honda flyover to begin soonRepair work on Hero Honda flyover to begin soon
सीआरआरआई ने दी रिपोर्ट, एनएचएआई को दिया तीन विकल्प
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो होंडा फ्लाईओवर पर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराएगा। एनएचएआई की तकनीकी टीम केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। रिपोर्ट में क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर को ठीक कराने को लेकर तीन-चार विकल्प दिए हैं।
हीरो होंडा फ्लाईओवर का जयपुर से गुरुग्राम का भाग जनवरी में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी जांच एनएचएआई ने सीआरआरआई से कराई थी। सीआरआरआई ने अब रिपोर्ट एनएचएआई को सौंप दी है। रिपोर्ट में फ्लाईओवर के बड़े पैमाने पर मरम्मत की आवश्यकता बताई गई है। हालांकि, अब एनएचएआई को निर्णय लेना है कि फ्लाईओवर को रेट्रोफिटिंग (संरचनात्मक सुधार) के जरिये बचाया जाए या इसे तोड़कर नया निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर को फिलहाल कोई बड़ा ढांचागत खतरा नहीं है, लेकिन कई कमजोरियां मिली हैं, जिन्हें तत्काल ठीक करने की आवश्यकता बताई गई है। सीआरआरआई की रिपोर्ट उच्च-स्तरीय तकनीकी समिति विचार-विमर्श कर रही है। उनका कहना है कि सीआरआरआई ने जो विकल्प सुझाया है, उनमें से किसी एक को लागू करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर पर जल्द कार्य शुरू होगा। फ्लाईओवर के टूटे हिस्सों को रेट्रोफिटिंग तकनीक से मजबूत करने, स्लैब तोड़कर बनाने या पूरा ढांचा तैयार करना शामिल है। हालांकि, तकनीकी विशेषज्ञ तय करेंगे कि कौन-सा विकल्प चुना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर का जयपुर से दिल्ली की जाने वाला मार्ग दो जनवरी को क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ही करीब 200 मीटर हिस्से को बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया। फ्लाईओवर छह साल में चार बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। एनएचएआई ने बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे फ्लाईओवर की जांच सीआरआरआई से कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed