{"_id":"6224b7d145afcb295116291f","slug":"renu-kadian-won-gold-in-10-km-race-walk-gurgaon-news-noi6358375146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनू कादियान ने 10 किलोमीटर रेस वॉक में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेनू कादियान ने 10 किलोमीटर रेस वॉक में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। ओमान के मस्कट में चार से पांच मार्च तक आयोजित मास्टर्स वर्ल्ड रेस वॉक चैंपियनशिप में रेनू कादियान ने 35 से अधिक आयुवर्ग में 10 किलोमीटर वॉक में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मास्टर्स वर्ल्ड रेस वॉक चैंपियनशिप पहली बार आयोजित हुई है। चैंपियनशिप में भारतीय टीम से कुल 11 एथलीटों ने सहभागिता की और हरियाणा से रेनू कादियान एकमात्र धावक शामिल रहीं। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर डिग्री की छात्रा रेनू कादियान ने मास्टर्स वर्ल्ड रेस वॉक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 1 घंटा 10 मिनट व 59 सेकेंड में 10 किलोमीटर रेस वॉक करके प्रथम स्थान हासिल किया है।
बता दें कि रेनू कादियान ने वर्ष 2019 में मलेशिया में आयोजित मास्टर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक और वर्ष 2018 में स्पेन में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया था। रेनू ने अक्तूबर 2021 में गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-38 में लगातार 24 घंटे में 150.7 किलोमीटर की रेस वॉक करके एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। द्रोणाचार्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र अंतिल, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष पद्मश्री डॉ. सुनील डबास, कविता, प्रो.नीलमणि गौड़, आरके शर्मा, रणधीर सिंह, राकेश कुमार, उर्वशी सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने रेनू कादियान को स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी।