फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief for metro commuters: Separate zones for buses, autos, and cabs to be created to ease congestion at stations.

मेट्रो यात्रियों को राहत: स्टेशन पर जाम से मुक्ति के लिए बनेंगे बस, ऑटो और कैब के अलग जोन

Wed, 14 Oct 2026 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Relief for metro commuters: Separate zones for buses, autos, and cabs to be created to ease congestion at stations.
मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी और द्वारका एक्सप्रेसवे तक स्पर पर मंथन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी और इसे द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना के साथ ही मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी है। इसके तहत स्टेशनों के आसपास बस और कैब के लिए अलग जोन बनाए जाएंगे, जबकि ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी अलग स्थान निर्धारित होंगे।
इससे यात्रियों को मेट्रो से उतरने के बाद दूसरे परिवहन साधनों तक पहुंचने में आसानी होगी और स्टेशनों के आसपास जाम की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में मेट्रो स्टेशनों के मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) के प्रारूप पर चर्चा की गई। इसमें बस, ऑटो, टैक्सी और पैदल मार्गों को मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के साथ अंतिम छोर तक परिवहन सुविधा बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पिछली बैठक के बाद उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एमएमआई योजना का उद्देश्य मेट्रो स्टेशनों को आसपास के सभी परिवहन साधनों से जोड़ना है, ताकि यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और वहां से अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी न हो। इसके तहत बस और कैब के लिए निर्धारित जोन बनाए जाएंगे। ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी अलग स्थान तय करने का प्रस्ताव है। परिवहन साधनों को व्यवस्थित करने से स्टेशनों के बाहर भीड़ और यातायात अव्यवस्था कम करने में मदद मिलेगी। यात्री अपनी जरूरत के अनुसार फीडर बस, कैब, ऑटो या ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण पहले चरण में किया जा रहा है। इस चरण के स्टेशनों के प्रस्तावित एमएमआई डिजाइन पर भी चर्चा हुई। जीएमआरएल की टीम ने पूरे प्रारुप पर चर्चा कर विस्तार से समझाया। साथ ही इसे विकसित करने में संबंधित विभागों के कार्याें पर भी चर्चा की गई। इससे मेट्रो से सेक्टरों तक जाने में लोगों को फुटपाथ समेत अन्य साधन शामिल हैं। योजना में पैदल यात्रियों की सुविधा, यातायात अनुशासन और आम लोगों को जागरूक करने के उपायों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में जीएमडीए, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed