फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rejuvenation of Sikandarpur water body done with nine crore rupees

Gurugram News: नौ करोड़ रुपये से हुआ सिकंदरपुर जल निकाय का कायाकल्प

Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of Sikandarpur water body done with nine crore rupees
मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, शहर में हरित क्षेत्र के साथ वन क्षेत्र का भी विस्तार होगा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सिकंदरपुर के पास 90 एकड़ क्षेत्र में विकसित पुराने जल निकाय के कायाकल्प व सौंदर्यीकरण से जुड़ी परियोजना के पूरा होने के बाद उसका शुभारंभ किया। इस जल निकाय को फिर से जिंदा करने में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत आई है।
इसके जिंदा होने से शहर में हरित और वन क्षेत्र का विस्तार होगा। इस जल निकाय क्षेत्र को बहाल करने के लिए, अप्रैल 2019 में गुुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉ़रिटी (जीएमडीए) और गैर सरकारी संस्था आईएम गुरुग्राम के बीच एक एमओयू साइन हुआ था। इस परियोजना को धरातल पर साकार करने में अनेक निजी संगठनों ने सीएसआर फंड से वित्तीय मदद प्रदान की। करीब 90 एकड़ में फैले सिकंदरपुर जलाशय और वाटरशेड क्षेत्र के संरक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर के निवासियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराना है। इस क्षेत्र में देसी प्रजातियों के पौधरोपण के माध्यम से शहर के शहरी हरित आवरण को बढ़ाना है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर जल निकाय को फिर से जीवित कर इसके प्राकृतिक सौंदर्य को बहाल किया गया है। इस कार्य में आसपास के अतिक्रमण को साफ करके, जल निकाय में जमा हुए कचरे और मलबे को हटाया गया। जल निकाय में सीवेज के प्रवाह को बंद कर दिया गया। नगर निगम (एमसीजी) की मदद से इस जल निकाय में पहले से मौजूद प्लास्टिक कचरे को अलग किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि कचरे को पास के लैंडफिल में जिम्मेदारी से निपटाया जाए। इसके अलावा, आस-पास के आवासीय क्षेत्रों में वर्षा जल को यहां तक लाने के लिए पाइप लाइन डाली गई। इस जल निकाय के पुनर्जीवित होने से मानसून के मौसम में क्षेत्र में जलभराव का जोखिम भी कम किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही क्षेत्र में बाड़ लगाना, मलबे को हटाना, प्राकृतिक पगडंडियों और पैदल रास्तों का निर्माण, वनस्पतियों की स्थानीय प्रजातियों के साथ व्यापक पौधरोपण भी सिकंदरपुर इको-रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। इस मौके पर जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री ने सुनाया मनुष्य तू बड़ा महान गीत

मुख्यमंत्री ने मनुष्य तू बड़ा महान है गीत के बोल से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने मंच से गीत के बोल गुनगुनाते हुए कहा मनुष्य तू बड़ा महान है, भूल मत, हां मनुष्य तू बड़ा महान है। धरती की शान, तू भारत की संतान। मुख्यमंत्री द्वारा सुनाए इस गीत पर जमकर तालियां बजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed