फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Regular attendance of yoga teachers should be ensured in yogashalas and gymnasiums

Gurugram News: योगशालाओं और व्यायामशालाओं में योग शिक्षकों की नियमित हाजिरी हो सुनिश्चित

Thu, 04 Sep 2025 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Regular attendance of yoga teachers should be ensured in yogashalas and gymnasiums
सीईओ ने दिए निर्देश, योग सत्र नहीं कराने वाले शिक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम के सीईओ जिला परिषद ने जिले की सभी योग और व्यायामशालाओं में योग शिक्षकों की नियमित हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों द्वारा नियमित योग सत्र नहीं कराया जा रहा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गांवों में लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को योग में शामिल करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



सीईओ सुमित कुमार ने यह आदेश आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के बाद दिए। उन्होंने कहा कि योग कक्षाओं से संबंधित फोटो दैनिक आधार पर भेजी जाएं और सभी शिक्षक निर्धारित समय पर अपनी योगशालाओं में पहुंचें। इसके अलावा, सभी योगशालाओं में अगले 10 दिन में साफ-सफाई कराई जाए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से योग शिक्षकों की हाजिरी जियो फेसिंग एप के माध्यम से रिकॉर्ड की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निरीक्षण किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि इन योगशालाओं से लोगों को कितना लाभ प्राप्त हो रहा है। जिन योगशालाओं में चहारदीवारी या फुटपाथ आदि की मरम्मत की जरूरत होगी, उसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। वर्तमान में जिले में कुल 44 व्यायामशालाएं संचालित हैं। योग शिक्षकों की ओर से सुबह 6 से 9 बजे तक योग सत्र कराया जाएगा और उसके बाद 10 बजे से शाम 4 बजे तक उन्हें नजदीकी डिस्पेंसरी में उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed