{"_id":"622a23c90c8d29044e068ead","slug":"registration-done-for-100-e-three-wheelers-on-day-one-gurgaon-news-noi6366345114","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 ई-थ्री व्हीलर के लिए पहले दिए कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 ई-थ्री व्हीलर के लिए पहले दिए कराया पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हो रही कवायद के बीच ही एक अप्रैल से इलेक्ट्रिक ऑटो के संचालन की शुरुआत हो रही है। मौजूदा डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदलने के लिए बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से मेला लगाया गया, जिसमें पहले दिन 100 डीजल ऑटो संचालक अपने वाहन को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलवाने के लिए आगे आए। इसके लिए नगर निगम के साथ-साथ केंद्र सरकार भी आर्थिक योगदान दे रही है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी) के आदेशानुसार एक अप्रैल से 10 वर्ष पुराने डीजल ऑटो को सड़क से हटाने की तैयारी हो रही है। इसी क्रम में नगर निगम के सेक्टर 42 स्थित कार्यालय में 31 मार्च तक चलने वाले इस मेले का मेयर मधु आजाद ने शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि पहले चरण में 10 वर्ष पुराने डीजल थ्री-व्हीलर को ई-थ्री व्हीलर में बदला जाना है। प्रोजेक्ट ई-परिवर्तन की वेबसाइट लांच की गई। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से लोगों को पूरी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। मेयर ने कहा कि नगर निगम तीन स्थानों पर बनाए गए चार्जिंग स्टेशनों पर नि:शुल्क चार्जिंग की व्यवस्था है। यह चार्जिंग स्टेशन सेक्टर-42 निगम कार्यालय, सेक्टर-29 फायर स्टेशन और सेक्टर-27 सामुदायिक केंद्र पर हैं।
दी जा रही है सब्सिडी
आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने कहा कि ई-वाहन पर भारत सरकार की फेम-2 योजना के तहत सब्सिडी दी जा रही है। पुराने ऑटो को अधिकृत स्क्रैप डीलर से स्क्रैप करवाने पर नगर निगम 30 हजार रुपये सब्सिडी दे रहा है। ई-ऑटो निर्माता कंपनियां 31 मार्च तक प्रत्येक ई-ऑटो पर 20 हजार रुपये की छूट दे रही हैं। लीड बैंक मैनेजर प्रहलाद राय गोदारा के नेतृत्व में निजी एवं सरकारी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।