फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Refusing to drink alcohol, attack on restaurant operator and brother

Gurugram News: शराब पीने से मना किया तो रेस्तरां संचालक व भाई पर हमला

Sat, 02 Sep 2023 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Refusing to drink alcohol, attack on restaurant operator and brother
डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में वारदात, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में रेस्तरां में शराब पीने से मना करने पर युवकों ने रेस्तरां संचालक व उसके भाई पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में झरेड़ा, दिल्ली छावनी के निवासी नमित कुमार गौतम ने कहा कि वह डीएलएफ फेज-3 के यू ब्लॉक में रेस्तरां चलाते हैं। बीती 31 अगस्त को वह अपने भाई कार्तिक के साथ रेस्तरां पर मौजूद थे। देर रात करीब 3 बजे प्रवीण पूनिया अपने भाई दीपक पूनिया व तीन अन्य दोस्तों के साथ रेस्तरां में आए। रेस्तरां में बैठकर वह सभी शराब पीने लगे। इस पर उन्होंने शराब पीने से मना कर दिया। आरोप है कि यह बात उन्हें नागवार गुजरी और वह डंडे लेकर आ गए और उनसे मारपीट करने लगे। जब बीच बचाव में उनका भाई कार्तिक आया तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा। इस पर वह जान बचाने के लिए रेस्तरां से बाहर भागे, लेकिन आरोपी उन्हें पकडक़र वापस रेस्तरां में ले आए और उन्हें पीटते रहे। मारपीट होते देख लोग मौके पर एकत्र होने लगे जिसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed