फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Record 256 new infected in one day this year

इस साल एक दिन में रिकॉर्ड 256 नए संक्रमित

Thu, 25 Mar 2021 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Record 256 new infected in one day this year
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की बेतहाशा रफ्तार के बीच जिले में अब हर दिन रोजाना आ रहे नए संक्रमितों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 256 नए मरीज आए तो आधे से भी कम महज 96 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। 2021 की शुरुआत से यह एक दिन में आने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को भी संक्रमण के चलते एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

अब तो रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा हो गई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1339 तक पहुंच चुकी है। इसमें से 1244 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 95 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 61458 पर पहुंच चुका है। इसमें से 59757 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक 5275 की हुई जांच
बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा कोरोना के नए मरीज आए तो वहीं सर्वाधिक 5275 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने भी लिए गए। यह कोरोना जांच की सर्वाधिक संख्या है। मार्च की शुरुआत में जहां रोजाना करीब 2 हजार से 2500 लोगों की जांच की जा रही थी। 5275 में से 4751 की आरटी-पीसीआर व 524 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 910528 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed