फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rape of a girl on the pretext of marriage

Gurugram News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl on the pretext of marriage
शादी करने का दबाव बनाया तो दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले दो साल से युवती को दिलासा देता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



पुलिस को दी शिकायत में 22 वर्षीया युवती ने कहा कि वह मॉल में नौकरी करती है। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात साहिल नामक युवक से हुई। साहिल ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान साहिल युवती के घर भी आने-जाने लगा। उसने उसके साथ कई बार जबरन भी शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी की बात कही तो साहिल साफ मुकर गया और उसके साथ संबंध तोड़ने की बात कही। युवती ने साहिल पर ज्यादा जोर दिया तो उसने युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed