फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rape by entering the house, promise of marriage if caught

घर में घुस कर दुष्कर्म, पकड़े जाने पर निकाह का वादा

Thu, 19 Aug 2021 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Rape by entering the house, promise of marriage if caught
गुरुग्राम। पटौदी क्षेत्र में घर में घुसकर युवक ने पड़ोस की युवती से दुष्कर्म किया। परिवार वालों ने घटना को देख लिया तो आरोपी को बंधक बना लिया। इस मामले में दोनों परिवारों की समाज के प्रमुख लोगों के साथ पंचायत हुई। इसमें युवक ने युवती और उसके परिजनों को निकाह करने का भरोसा दिया। दो दिन बाद युवक निकाह से मुकर गया। इसके कारण युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म ,बंधक बनाने, शस्त्र अधिनियम तथा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली युवती पटौदी क्षेत्र की रहने वाली है। कॉलोनी में ही रहने वाला साजिद दीवार कूदकर उसके घर में घुसा और उसके साथ वारदात की। किसी को यह बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी । जिसके डर से युवती चुप रही। 10 अगस्त को आरोपी फिर से युवती के घर में घुसा तभी युवती ने अपनी मां को जगा दिया। तब परिवार ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर आरोपी के परिवार के लोग पहुंचे और कहा कि अगली सुबह ही दोनों की शादी करा देंगे। इसलिए मामले को पुलिस में न लेकर जाएं। बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। इससे परेशान होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए पटौदी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। एसीपी पटौदी वीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपियों ने परिवार को बनाया बंधक
13 अगस्त को आरोपी साजिद का भाई जाबिद और जाबिद का साला बिल्लू घर आए। आते ही आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी लगा दी और पूरे परिवार को पिस्तौल की दिखाकर बंधक बनाया। सबके मोबाइल अपने पास रख लिया। उन्हें धमकाया गया कि अब पुलिस आएगी और तुम्हारे बयान लेगी। लेकिन बयान देते हुए हमारे बारे में कुछ कहा और आरोप लगाए तो सबको जान से मार देंगे। काफी देर तक आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाए रखा। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed