फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rao Indrajit should not think of development on the basis of votes he gets: Raj Babbar

खुद को मिले वोटों के आधार पर विकास कराने की सोच न रखें राव इंद्रजीत : राज बब्बर

Sun, 13 Jul 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Rao Indrajit should not think of development on the basis of votes he gets: Raj Babbar
- रेवाड़ी पहुंचे कांग्रेस नेता ने कहा, अस्पताल बनवाने का वादा पूरा करें क्षेत्र के सांसद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भेदभाव की सोच न रखेें और विकास को वोट प्रतिशत के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। जनप्रतिनिधि सबका होता है। इसलिए राव इंद्रजीत यहां (रेवाड़ी) समान विकास कराएं। ये बातें पूर्व सांसद और गुरुग्राम लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे राज बब्बर ने कहीं।
इससे पहले राज बब्बर ने संघर्ष समिति के नायक राव राम मेहर सिंह के भगवानपुर गांव स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मीडिया से राज बब्बर ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह लोगों को गिनती में न बांटें। किसने वोट दिया, किसने नहीं, यह सोच सही नहीं है। रेवाड़ी क्षेत्र में 200 बेड का अस्पताल का लाभ 40 प्रतिशत या 60 प्रतिशत लोगों को नहीं, बल्कि 100 प्रतिशत लोगों को मिलेगा। इस लड़ाई को राजनीतिक लड़ाई नहीं बनाना चाहिए। वह गुरुग्राम क्षेत्र के सांसद हैं और मेरे भी सांसद हैं।
विज्ञापन

राज बब्बर ने यह भी कहा कि राव इंद्रजीत सिंह अस्पताल का वादा पूरा नहीं कर वादा खिलाफी कर रहे हैं। रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल की स्थिति जर्जर है। अभी दो तीन रोज पहले नवजात शिशु वार्ड में बरसात का पानी भर गया था। राज बब्बर ने कहा कि राव इंद्रजीत कन्फ्यूजन खुद पैदा कर रहे हैं और उंगली मुझ पर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज बब्बर ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह को अगर मुझसे नाराजगी है। किसी ने उन्हें कुछ कहा है तो मैं माफी मांग लेता हूं। मगर वे सिटी अस्पताल की मरम्मत और 200 बेड का अस्पताल जरूर बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed