फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rao Indrajit lashed out at the arbitrariness of builders, natural drains will be surveyed.

Gurugram News: बिल्डरों की मनमानी पर गरजे राव इंद्रजीत, प्राकृतिक नालों का होगा सर्वे

Sat, 07 Feb 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Rao Indrajit lashed out at the arbitrariness of builders, natural drains will be surveyed.
केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिए निर्देश, जलनिकासी के प्राकृतिक निकास पर अतिक्रमण करने वालों की एक महीने के भीतर दी जाए रिपोर्ट
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्राकृतिक जल बहाव (प्राकृतिक नालों) को अवरुद्ध या परिवर्तित करने वाले बिल्डरों व भू-माफिया का सर्वे कर सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इको ग्रीन कंपनी की तरह सफाई के नाम पर भुगतान न डूबने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भुगतान से पहले पूरी तरह जांच ले। बैठक में नगर निगम गुरुग्राम, मानेसर के आला अधिकारी मौजूद रहे।


बंधवाड़ी लैंडफिल और लीगेसी वेस्ट निस्तारण


केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बंधवाडी लैंडफिल साइट से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लीगेसी वेस्ट का जल्द से जल्द उचित ट्रैक से निपटान किया जाए। नगर निगम के आयुक्त ने बताया कि नए टेंडर के तहत लगभग 16.80 लाख मीट्रिक टन कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण का कार्य फरवरी 2026 के अंत तक शुरू होकर फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मशीनें और बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने इकोग्रीन एनर्जी प्रा. लि. से जुड़े कानूनी विवाद की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मामला मध्यस्थता में विचाराधीन है और आगामी सुनवाई 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बंधवाड़ी और आसपास के गांवों में भूजल स्तर और पर्यावरणीय प्रभावों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्थानीय निवासियों की मांग पर भी ध्यान दिया जाए। साथ ही बंधवाड़ी में फरीदाबाद से आने वाले कचरे पर भी रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत पाइपलाइन बिछेगी, मिलेगी राहत
केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरुग्राम शहर में जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया कि जल्द ही सोनीपत जिला के ककरोई गांव से गुरुग्राम तक जलापूर्ति करने वाली गुरुग्राम केनाल को भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। इससे गुरुग्राम शहर में अतिरिक्त जलापूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर शहर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए। कचरा प्रबंधन, जलनिकासी, पर्यावरण संरक्षण और शहरी अवसंरचना विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
इन बिंदुओं पर रहा जोर.........................

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग न करने वाले बड़े प्लॉट मालिकों और हाउसिंग सोसाइटी की ओसी ली जाए वापस
एसटीपी ना लगाने वाले बिल्डर्स व औद्योगिक इकाइयों पर होगी कार्रवाई
: वजीराबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की समीक्षा

एनसीआर चैनल को भूमिगत करने से गुरुग्राम में बढ़ेगी जलापूर्ति की क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed