फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ram Rahim sent to non covid ward

राम रहीम को नॉन कोविड वार्ड में भेजा गया

Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim sent to non covid ward
गुरुग्राम। मेदांता अस्पताल में भर्ती डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बुधवार को नॉन कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अब वह अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती है, जहां वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसकी पेट से संबंधित कई जांचे हुई हैं, जिनकी रिपोर्ट को देखते हुए राम रहीम को अभी एक-दो सप्ताह तक अस्पताल में ही रखा जा सकता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद रोहतक पीजीआई में भर्ती राम रहीम की कई अन्य जांच होनी थीं। जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने उसे मेदांता में भर्ती करने का सुझाव दिया था। इसके बाद रविवार को गुरमीत राम रहीम को मेदांता लाया गया था। मेदांता में भर्ती होने के बाद से ही राम रहीम हनीप्रीत से मिलने की जिद कर रहा था। इस पर उसकी देखरेख के लिए पहले तो हनीप्रीत को अस्पताल प्रबंधन ने 15 जून तक का पास जारी कर दिया था लेकिन बाद में उसे निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed