फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ram Rahim reached jail, did not meet his daughter

राम रहीम पहुंचा जेल, बेटी से नहीं हुई मुलाकात

Thu, 10 Jun 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ram Rahim reached jail, did not meet his daughter
गुरुग्राम। सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को 100 घंटे जांच व उपचार के बाद मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। रोहतक पुलिस के डीएसपी शमसेर सिंह दहिया के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के साथ शाम पांच बजकर 20 मिनट पर 78 किमी की दूरी तय कर छह बजकर 40 मिनट पर उसे सुनारिया जेल पहुंचा दिया है। शाम चार बजे उसकी बेटी चरणप्रीत उससे मिलने मेदांता आई थी। जिसे राम रहीम से मिलाने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

पेट की बीमारी के चलते राम रहीम का उपचार पीजीआईएमएस के 11 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कर रही है। जिसकी ओर से सुझाए गए जांच के लिए उसे दो दिन पहले मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर टेस्ट के दौरान उसकी प्राथमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिसके चलते उसे नौवीं मंजिल पर कोविड वार्ड में रखा गया था। जेल प्रबंधन की ओर से परिजनों को भेजी जाने वाली सूचना पर हनीप्रीत उसे देखने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंची थी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से राम रहीम का अटेंडेंट कार्ड भी 15 जून तक बना दिया गया था। इसके बाद उसकी सुरक्षा में एसओपी के तहत आए डीएसपी महम शमसेर सिंह दहिया ने अस्पताल प्रबंधन से सोमवार को आपत्ति जताते हुए जेल प्रबंधन की ओर से मिले पत्र व जेल मैनुअल का हावला देते हुए अस्पताल प्रबंधन को कहा था कि अगर वह किसी को भी राम रहीम से मिलने की इजाजत देता है तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेवार होगा। उसके बाद मेदांता के लीगल सेल की ओर से लिए गए फैसले के बाद राम रहीम से किसी भी विजटर व अटेंडेंट देने से मना कर दिया गया। जिसके बाद हनीप्रीत का कार्ड निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राम रहीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे कोविड वार्ड से हटाकर 15 वीं मंजिल पर शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed