फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ram Barat taken out in Sohna; welcomed with a shower of flowers.

Gurugram News: सोहना में निकली राम बरात, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Mon, 12 Oct 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat taken out in Sohna; welcomed with a shower of flowers.
सोहना। कस्बे में सोमवार को श्री शानदार रामलीला क्लब द्वारा भगवान राम बरात का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान राम के जीवन चरित्र से संबंधित झांकियां प्रदर्शित की गईं। बरात देखने के लिए बाजारों में लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


बाजारों में व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। युवा ढोल और बैंड की थाप पर जमकर थिरके। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे दीपक जलाकर खुशी का इजहार किया। क्लब प्रधान सतेंद्र गर्ग ने बताया कि बरात का आयोजन हर वर्ष भव्य ढंग से किया जाता है। राम बरात श्री शिव कुंड से प्रारंभ हुई। यह पुरानी सब्जी मंडी, फव्वारा चौक, गरम खेल और लेबर चौक जैसे प्रमुख बाजारों से गुजरी। अंत में बरात हनुमान बगीची में पहुंचकर संपन्न हुई। पार्षद संदीप सिंगला ने अपने कार्यालय के बाहर राम बरात का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर दूध और जलेबी का वितरण भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed