फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rajkumar received the Chief Minister's Shram Ratna Award

Gurugram News: राजकुमार को मिला मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार

Mon, 29 Sep 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar received the Chief Minister's Shram Ratna Award
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिकों को किया सम्मानित
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में श्रम विभाग के माध्यम से दिए जाने वाले मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कारों से श्रमिकों को नवाजते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। साथ ही श्रमिकों के हित में उठाए जा रहे सराहनीय कदमों में सहभागी बने रहे औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये की राशि यमुनानगर जिला के गांव आरियावालां निवासी राजकुमार को, हरियाणा श्रम भूषण पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये की राशि यमुनानगर शहर निवासी पूजा वर्मा व यमुनानगर जिला के गांव गढ़ी बंजारा निवासी जसविंदर कुमार को प्रदान की। हरियाणा श्रम वीरांगना पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये की राशि क्रमश: यमुनानगर निवासी चंद्र कांता को, हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार के तहत 51-51 हजार रुपये की राशि पानीपत जिला के समालखा निवासी रवित दुहन, गोरखपुर कोहली निवासी धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, साउथ दिल्ली जैतपुर निवासी विजय कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ के गांव दुंद्रा कटरी निवासी जोगेश्वर प्रसाद साहू, कुरूक्षेत्र निवासी अवतार सिंह, कुरूक्षेत्र निवासी गुरजीत सिंह, हिसार निवासी कर्मबीर, हिसार निवासी कपिल सैनी, पानीपत निवासी सागर, सोनीपत निवासी सुमित, पानीपत निवासी नरेश चन्द्र, रोहतक निवासी चिराग, झज्जर जिला के गांव झांसवा निवासी अमित कुमार, रेवाड़ी जिला के गांव लिलोढ़ निवासी जय प्रकाश, झज्जर जिला के गांव जमालपुर निवासी कुलदीप व अंबाला निवासी संदीप कुमार को प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed