{"_id":"5f32840e8ebc3e3ca74d2b71","slug":"rain-stuck-in-land-dispute-gurgaon-news-noi5290977185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में अटका बरसाती नाला शिफ्ट करने का कार्य, रुका पुल निर्माण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में अटका बरसाती नाला शिफ्ट करने का कार्य, रुका पुल निर्माण का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कटारिया चौक पर पुल और अंडरपास बनाने में बाधा बन रहे बरसाती नाले को शिफ्ट करने का कार्य भूमि विवाद के कारण अटक गया। लोक निर्माण विभाग ने यहां बरसाती नाले को शिफ्ट करने के लिए खुदाई का कार्य शुरू कर दिया था, मगर स्थानीय दुकानदारों की आपत्ति के कारण कार्य रुक गया। इस सप्ताह लोक निर्माण विभाग मौके पर जमीन की पैमाइश करेगा, जिसके बाद कार्य शुरू हो पाएगा।
कटारिया चौक पर लोक निर्माण विभाग अंडरपास व पुल बना रहा है। कार्य में बाधा बन रही पानी की लाइन को शिफ्ट किया जा चुका है जबकि बरसाती नाले को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। शीतला माता रोड से पुरानी दिल्ली रोड की तरफ नाला शिफ्ट करने के लिए विभाग ने खुदाई भी कर दी। खुदाई होते ही दुकानदारों ने इसे निजी जमीन बताते हुए आपत्ति उठा दी और कार्य को रुकवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि यहां रेस्तरां समेत एक अन्य दुकान है जिन्होंने कार्य को रुकवा दिया। कार्य शुरू होने से पहले पैमाइश कर जमीन की निशानदेही कर ली गई थी। नाले का कार्य रुकने से पुल निर्माण का कार्य भी प्रभावित हो गया है। पुल बनाने का कार्य दिसंबर 2020 तक पूरा करना है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजीव यादव ने बताया कि इस सप्ताह मौके पर पैमाइश की जाएगी। इसके बाद विवाद सुलझ जाएगा और नाला बनाने का कार्य दोबारा शुरू हो जाएगा।