फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rain alert has been issued for next three days in Gurugram of NCR.

NCR Weather: एनसीआर में एक सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम, गुरुग्राम में तीन दिन और बौछार

Sat, 10 May 2025 04:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 May 2025 04:50 PM IST
सार

एनसीआर के गुरुग्राम में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिन और बौछार के आसार हैं। इसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा। एक सप्ताह के भीतर अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार जाएगा।

विज्ञापन
rain alert has been issued for next three days in Gurugram of NCR.
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में शनिवार को मौसम ने एकदम करवट ली। दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और बौछार शुरू हो गई। थोड़ी देर के लिए धूल भरी आंधी भी चली। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

विज्ञापन


धूल भरी आंधी के चलते दोपहिया वाहन चालकों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के भीतर दो दिन और बौछार की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री पार पहुंचेगा।
विज्ञापन


शनिवार को बूंदाबांदी के बाद रविवार को बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जोकि 36 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार व मंगलवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे और पारा भी बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को फिर से बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बौछार होगी लेकिन इस दिन तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री पहुंचना संभावित है।


वीरवार व शुक्रवार को अधिकतम तापमान तो बढ़कर 41 डिग्री से पार जा सकता है लेकिन वीरवार को अंधड़ के साथ बारिश की संभावना बताई जा रही है। उसके बाद उमस भी बढ़ेगी। उधर चिकित्सकों का मानना है कि इस मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान वायरल या टाइफाइड हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed