फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Railways closed 30 year old road

रेलवे ने 30 साल पुराने रास्ते को किया बंद

Mon, 06 Sep 2021 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Railways closed 30 year old road
गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन के पास स्थित भीमगढ़ खेरी के लोगों को रेलवे लाइन पार स्थित राजेंद्र पार्क व अन्य इलाकों की ओर जाने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। इसके लिए रेलवे स्टेशन के मारुति यार्ड के पास से बनाए गए पैदल रास्ते को लॉकडाउन के बाद से रेलवे ने बंद कर दिया है। यही रस्ता पिछले 30 साल से यहां के लोगों के लिए आवागमन का विकल्प था। समस्या को लेकर भीमगढ़ खेरी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने रेल मंत्री को ट्वीट किया है। भीमगढ़ खेरी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष लाल सिंह शर्मा ने बताया कि इलाके की आबादी 10 हजार से भी ज्यादा है। वहीं रेलवे लाइन के पार स्थित राजेंद्र पार्क व अन्य इलाकों से यहां के लोगों के कामकाज जुड़े हुुए हैं।
विज्ञापन

भीगढ़ खेरी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए भी रेलवे लाइन पार के इलाकों से करीब 2000 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ने आते हैं। इन सब के बावजूद यहां संपर्क मार्ग न होने की वजह से लोगों व छात्रों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। रेलवे रोड पर करीब चार किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना पड़ता है। समय और धन की बर्बादी हो रही है। रेलवे लाइनों के नीचे से अंडरपास देने का काम अब तो दूर-दराज के इलाकों में भी तेेजी से किया जा रहा है, यहां इस और रेलवे और प्रदेश सरकार क्यों ध्यान नहीं दे रही। इसे लेकर केंद्रीय रेल मंत्री को ट्वीट किया है, हालांकि अभी तक ट्वीट का ही जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

- राजेंद्र पार्क में मेरी दुकान है, इसके अलावा वहां कई रिश्तेदार भी रहते हैं। संपर्क मार्ग न होने की वजह से काफी दिक्कत आती है।
चंद्रवीर राघव , निवासी भीमगढ़ खेरी
- रेलवे ने 30 साल पुराने रास्ते को बंद कर दिया है। अगर रास्ता बंद ही करना था तो अंडर पास की व्यवस्था तो की जानी चाहिए थी।
सुमित, विद्यार्थी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed