फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid on illegally running clinic, case registered against three

Gurugram News: अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर छापा, तीन पर केस दर्ज

Wed, 06 Aug 2025 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 06 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Raid on illegally running clinic, case registered against three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले में स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से जयसिंहपुर पुलिस चौकी के सामने चल रहे अरहान क्लीनिक पर छापा मारा। डिप्टी सीएमओ एवं पीएनडीटी जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनप्रीत तेवतिया के नेतृत्व में टीम को अस्पताल से प्रतिबंधित दवाएं, अवैध रूप से गर्भ रोकने व गिराने की किट बरामद हुई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्लीनिक को सील करते हुए साबिर, नासिर व वसीम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

टीम ने यह कार्रवाई सीएम विंडो पर लगी शिकायत के आधार पर की थी। जिसमें शिकायत थी कि जयसिंहपुर पुलिस चौकी के सामने चल रहे अरहान क्लीनिक पर गलत गतिविधियां चलती हैं। जिस पर डिप्टी सीएमओ डाक्टर मनप्रीत के नेतृत्व में सूड़ाका पीएचसी के मेडिकल अफसर डाक्टर यक्ष ढिल्लो, नूंह सीएचसी से मेडिकल अफसर डाक्टर तरुण, स्टाफ नर्स ज्योति, सीएम फ्लाइंग से एएसआई कर्मपाल, सचिन शामिल थे। टीम के वहां पहुंचने पर आरोपी साबिर एक छोटे बच्चे को कैनूला लगा रहा था। टीम ने सर्च करते हुए पाया कि बेड पर गद्दे के नीचे एमटीपी किट रखी थी। वहीं, डाक्टर के बैठने के स्थान पर अन्य प्रतिबंधित दवाइयां भी मिलीं। हथीन के रुपड़ाका गांव निवासी साबिर हुसैन ने यह क्लीनिक खोला है। टीम ने जब क्लीनिक संचालक के बारे में पूछा तो वह भी वहां से गायब था और उसके पास किसी प्रकार की कोई डिग्री भी नहीं थी। सूड़ाका पीएचसी से मेडिकल अफसर डाक्टर यक्ष ढिल्लो की शिकायत पर जयसिंहपुर चौकी पुलिस प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed