Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Purchased items for worship in temples and for Diwali rituals

Gurugram News: मंदिरों में पूजा-अर्चना और दिवाली पूजन की सामग्री खरीदी

Sat, 07 Nov 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Purchased items for worship in temples and for Diwali rituals
धनतेरस पर यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा में दीपदान की परंपरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। धनतेरस के साथ दिवाली और भाई दूज तक के त्योहारों का महोत्सव शुरू हो गया है। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दिवाली पूजन की सामग्री खरीदी। धनतेरस पर सोना, चांदी और धातु के बर्तन खरीदकर शुभत्व का आह्वान किया गया।
महालक्ष्मी मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर और माता शीतला मंदिर सहित कई मंदिरों में भक्तों ने मत्था टेका। आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष कथावाचक अमर चंद भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस मनाया गया। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता महालक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा का विशेष महत्व है। धनतेरस पर यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा में दीपदान की परंपरा है। सात नवंबर, शनिवार को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली मनाई जाएगी। आठ नवंबर, रविवार को दिवाली और महालक्ष्मी पूजन होगा। महालक्ष्मी पूजन का विशेष शुभ मुहूर्त शाम 5.55 से 7.51 बजे तक रहेगा। इस दिन भगवान गणेश, माता महालक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान विष्णु और कुबेर का पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

नौ नवंबर, सोमवार को सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग रहेगा। इस दिन गंगा स्नान, पितृ तर्पण और दान का महत्व है। दस नवंबर, मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3.20 से शाम 5.31 बजे तक रहेगा। ग्यारह नवंबर, बुधवार को भाई दूज यानी यम द्वितीया मनाई जाएगी। गुरुग्राम में भाई दूज पर तिलक का शुभ समय दोपहर 1:11 से 3:21 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed