फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Purchase of millet will start in the market from October 1

Gurugram News: एक अक्तूबर से मंडी में शुरू होगी बाजरा की खरीद

Sun, 29 Sep 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Purchase of millet will start in the market from October 1
हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन द्वारा की जाएगी खरीद, हेल्प डेस्क बनाए गए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बाजरा की सरकारी खरीद मंडियों में एक अक्तूबर से शुरू होगी। इस दौरान फसल के भंडारण, फसल की नियमित खरीद और मंडियों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं आदि में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आनी चाहिए।
रेस्ट हाउस के सभागार में फसल खरीद को लेकर आयोजित की गई जिलास्तरीय बैठक में वित्त एवं गृह विभाग के एसीएस तथा गुरूग्राम जिला के प्रशासनिक सचिव अनुराग रस्तोगी ने फसल खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। उपायुक्त निशांत कुमार यादव की उपस्थिति में आयोजित हुई इस बैठक में एसीएस ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही बाजरा खरीदा जाएगा। किसान अपनी फसल को सुखाकर तथा साफ करके मंडियों में बिक्री के लिए लेकर आएं। इससे किसान और खरीद एजेंसी दोनों को सुविधा रहेगी। गोदामों में साफ-सुथरा व सूखा बाजरा ही रखवाया जाए। फसल में नमी व कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश या राजस्थान आदि के किसानों से बाजरा नहीं खरीदा जाएगा। केवल गुरूग्राम जिले के ही किसान मंडी में अपनी फसल को लेकर आएंगे।
विज्ञापन


एसीएस अनुराग रस्तोगी ने कहा कि अधिकारी खरीद से संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त को भिजवाएंगे। उपायुक्त की अनुमति से ही फसल के भंडारण या खरीद प्रक्रिया से संबंधित फैसले लिए जाएंगे। स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन के अधिकारी बाजरा खरीद का एक एक्शन प्लान बनाकर उपायुक्त को प्रदान करें। खरीद का कार्य 15 नवंबर तक जारी रहेगा। इसलिए किसान आराम से बाजरा मंडी में लेकर आएं। मार्केटिंग बोर्ड के जिला प्रबंधक विनय यादव ने बताया कि मंडियों की साफ-सफाई करवा दी गई है। किसानों को मंडियों में विश्राम, बिजली, पानी, शौचालय, गेटपास की पूरी व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed