फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pulse polio campaign will run from 31 January to 2 February

31 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

Thu, 28 Jan 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign will run from 31 January to 2 February
गुरुग्राम। जिले में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार ने बृहस्पतिवार को एक बैठक बुलाई। इसमें बताया गया कि इस बार बायोवैलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन होगी। अभियान के पहले दिन 31 जनवरी को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी तथा 1 व 2 फरवरी को घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। कुल 1266 बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 3 लाख 59 हजार 648 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे निर्माणाधीन भवनों के आसपास जाकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाएं। श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों से तालमेल स्थापित कर माइक्रो प्लान बनाएं ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा सके। इसी प्रकार, ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा मुनादी करवाकर लोगों को पल्स पोलियो अभियान की जानकारी दी जाए। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान दवा पिलाने के लिए 112 मोबाइल टीमें और 29 ट्रांजिट टीमें बनाई जाएंगी। अभियान में 5 हजार 64 लोगों का स्टाफ और 240 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed