{"_id":"6578a641b8e594d5c30f47bc","slug":"prostitution-going-on-through-website-busted-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20767-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वेबसाइट के जरिए चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वेबसाइट के जरिए चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके से युवती व दलाल को काबू किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने सुशांत लोक थाना क्षेत्र में वेबसाइट के जरिए चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके से युवती व दलाल को काबू किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी सुशांत लोक इंस्पेक्टर संदीप के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक वेबसाइट के जरिए इलाके में देह व्यापार चलाया जा रहा है। पुलिस ने वेबसाइट की जांच की तो पाया कि इसमें कई लड़कियों और लड़कों की फोटो के साथ मोबाइल नंबर दिया गया है। इस पर पुलिस ने एक टीम बनाकर बोगस ग्राहक (पुलिसकर्मी) की मदद से दिए गए नंबर पर संपर्क किया। पुलिसकर्मी ने एक युवती को सिलेक्ट कर भेजने की दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की और 12 हजार रुपये में सौदा तय किया।
कुछ देर बाद पुलिसकर्मी को होटल-91 गोल्फ कोर्स रोड की लोकेशन भेजकर वहां पहुंचने को कहा गया। एसीपी सुशीला के नेतृत्व में टीम तैयार की गई और लोकेशन पर भेजी गई। इस दौरान एक स्कॉर्पियो आकर रुकी। जिसने पुलिसकर्मी को फोन कर बुलाया और लड़की दिखाने के बाद उनसे रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद लड़की को होटल में भेज दिया। जहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे को काबू कर लिया । आरोपी मौके से भागने लगा तो पुलिस ने स्कॉर्पियो को घेर लिया और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले में छानबीन कर रही है।