{"_id":"6421dd16cce2c21131095364","slug":"property-businessman-shot-dead-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-2807-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या , मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या , मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन के विवाद में जानकारों ने वारदात को दिया है अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के छोटे भाई ने प्रॉपर्टी का ही कारोबार करने वाले दो युवक व एक गांव के व्यक्ति पर हत्या करने का संदेह जताया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच में अलग-अलग अपराध शाखा की टीम जुटी हैं। पुलिस को अब तक की छानबीन में लेन-देन का विवाद सामने आया है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-108 रहेजा अर्थवा में रह रहे प्रॉपर्टी कारोबारी अमित सहरावत का शव सेक्टर-103 इलाके में उनकी गाड़ी में खून से लथपथ मिला। गाड़ी में ही डैशबोर्ड के ठीक नीचे एक कट्टा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें सामने आया कि अमित की मौत सीने में बायीं तरफ गोली लगने से हुई।
इस मामले में परिजनों का कहना है कि प्रेम प्रॉपर्टी के संचालक सुदेश गहलोत और हितेश गहलोत के प्रॉपर्टी कारोबारी अमित सहरावत का काफी समय से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव दौलताबाद के वीरेंद्र के साथ भी उसका झगड़ा हुआ था। परिजनों ने इस हत्या को लेकर तीनों पर शक जताया है।
विज्ञापन
राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि परिजनों के संदेह पर हत्या का का केस दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही सामने आएगा कि पूरा मामला क्या है। जिनके ऊपर शक है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। अमित की और किन लोगों से रंजिश थी, इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।