फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Problems with faulty streetlights

Gurugram News: खराब स्ट्रीट लाइटों से परेशानी

Mon, 01 Dec 2025 04:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 04:01 PM IST
विज्ञापन
Problems with faulty streetlights
गुरुग्राम। सेक्टर-54 से 56 के बीच कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इससे सबसे ज्यादा समस्या उन महिलाओं को हो रही है, जो देर रात को ड्यूटी से लौटती हैं। लाइटें नहीं जलने के कारण लोगों को आपराधिक घटनाओं का डर सताता रहता है। सेक्टर-56 स्थित रेल विहार सोसाइटी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डीडी शर्मा ने बताया कि सेक्टर-54 के एआईटी चौक से लेकर वजीरा बाद तक करीब दो किमी की सड़क के सर्विस लेन की सारी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसके अलावा मुख्य सड़क की भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। इससे सबसे ज्यादा समस्या अलंकार, अलकनंदा, रेल विहार, जलवायु टावर आदि सोसाइटियों के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। रेल विहार सोसाइटी की रहने वाली बबिता ने बताया कि इस इलाके में रात के वक्त अंधेरा रहता है। पेड़ों की डालियां बहुत ज्यादा फैल गई हैं, इसकी छंटाई भी होनी चाहिए। सर्विस लेन पर दिन के वक्त भी सूरज की रोशनी कम आ रही है। सुमन शर्मा ने कहा कि रात के वक्त यहां आना काफी मुश्किल हो जाता है। अंधेरे के कारण काफी दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed