{"_id":"60f191a98ebc3ebf5713f596","slug":"problems-facing-the-operation-of-grain-atm-gurgaon-news-noi5938521110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेन एटीएम के संचालन में आ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेन एटीएम के संचालन में आ रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर। कस्बे में लगे देश के पहले ग्रेन एटीएम के संचालन में डिपो धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिपो धारकों को बगैर प्रशिक्षण के ही एटीएम सौंप दिए गए हैं। एटीएम स्थापित करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि शुरू में थोड़ी दिक्कत हो रही है। जल्द ही डिपो धारकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल किया जा रहा है कि समस्याओं और परेशानियों को चिह्नित किया जा सके। उन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई मशीनों में तकनीकी खामियों जैसा कोई मसला नहीं है। संचालन करने वालों को तकनीकी दिक्कतें हो रही हैं। सरकार ने दो दिन पहले ही फर्रुखनगर में देश का पहला ग्रेन एटीएम स्थापित किया है।
क्षेत्र के फुड इंस्पेक्टर सुबे सिंह का कहना है कि ग्रेन एटीएम मशीन का ट्रायल चल रहा है। मशीन में किसी भी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या नहीं है। कोई भी नई मशीन आती हैं तो उसे समझने में समय लगता है। उन्होंने बताया कि मशीन से उपभोक्ता को अपना राशन लेने के लिए आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर डालना होगा उसके बाद ही राशन मशीन से निकलेगा।
ग्रेन एटीएम मशीन से गेहूं बाजरा और चावल निकालने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। यदि यह ग्रेन एटीएम मशीन सफल रहता है तो प्रदेश भर के राशन डिपो पर मशीनों को लगाया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को आसानी से सुविधाजनक तरीके से पूरा राशन मिल सके और उन्हें राशन के लिए लंबी लाइनों में न लगना पड़े। इसी के कारण परियोजना को शुरू किया गया है। इस मशीन के लगने से उपभोक्ता को पूरा राशन मिलेगा और किसी तरह की डिपो होल्डर भी गड़बड़ी नहीं कर सकता है। फिलहाल उपभोक्ताओं को भी ये योजना पसंद आ रही है।