फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prisoners enter the jail after taking bath

अब नहा-धोकर जेल में प्रवेश करते हैं कैदी

Sun, 13 Sep 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prisoners enter the jail after taking bath
गुरुग्राम। कोर्ट से सजायाफ्ता या न्यायिक हिरासत में भेजे जाने वाले कैदी मॉडर्न जेल भोंडसी में नहा-धोकर प्रवेश करते हैं। सुनने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन हकीकत यही है। नहाने के बाद भी कैदी की स्वास्थ्य जांच की जाती है। मेडिकल हिस्ट्री और यात्रा से संबंधित सवाल भी पूछे जाते हैं, फिर उन्हें विटामिन सी की गोलियां और काढ़ा पिलाया जाता है। यह तस्वीर कोरोना संक्रमण काल में उपजी हुई स्थिति के बाद बदली है। अंग्रेजों के जमाने से कैदियों को ठूंस-ठूंसकर रखने का नियम भी बदल गया है। अब 2 फीट की दूरी के साथ बैरक में कैदियों को रखा जा रहा है और साफ-सफाई की खास व्यवस्था की गई है। शौचालय में साबुन रखने के साथ सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी मौजूद है।
विज्ञापन

14 दिन के लिए किया जाता है क्वारंटीन
कोर्ट से अपराधी घोषित और न्यायिक हिरासत में भेजे गए कैदियों के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। भोंडसी जेल में रखने से पहले इनका कोरोना टेस्ट करवाकर फरीदाबाद स्थित विशेष जेल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाता है। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी रखी जाती है। क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद उन्हें भोंडसी जेल में बनाए गए विशेष बैरक में 3-4 दिन रखा जाता है। फिर नहलाकर कैदियों को साधारण बैरक में भेजा जाता है।
विज्ञापन

महिला वार्ड क्वारंटीन वार्ड में तब्दील
मौजूदा हालात को देखते हुए जेल में स्थित महिला वार्ड को क्वारंटीन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। पेशी, मेडिकल पर जाने वाले कैदियों को वापस आने पर मेडिकल टेस्ट के बाद यहां बने 8 बैरक में 3 से 4 दिन यहां रखा जाता है। इसके बाद उन्हें डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद साधारण बैरक में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में आने वाले कैदियों का जीवन भी अमूल्य है। जो कैदी यहां आते है उनके जीवन में सुधार करना परम उद्देश्य होता है। इस कोरोना संकट से कैदियों को बचाने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं। गृह मंत्रालय के आदेशों का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
-हरेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक, भोंडसी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed