फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prime Minister will lay the foundation stone for modernization of Gurugram Railway Station on 26th

Gurugram News: प्रधानमंत्री 26 को रखेंगे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की नींव

Wed, 21 Feb 2024 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will lay the foundation stone for modernization of Gurugram Railway Station on 26th
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की नींव रखेंगे। इस पर करीब 295 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां पर विश्व स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा। पहले चरण में करीब 295 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अपग्रेड होने के बाद गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को दो प्रवेश द्वार मिलेंगे। मौजूदा द्वार के अलावा लोगों को राजेंद्र पार्क की ओर से भी रेलवे स्टेशन में प्रवेश का मौका मिलेगा। दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ेंगे। इसके लिए रेलवे अधिकारियों की जीएमडीए से वार्ता जारी है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण गुरुग्राम स्टेशन के अपग्रेडेशन की योजना तैयार कर रहा है। राव ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन योजना के तहत करीब 12 लिफ्ट, एक्सीलेटर्स, दो मंजिला फूड कोर्ट, फुट ओवर ब्रिज,मल्टीलेवल पार्किंग, सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया इसे पूर्व रेलवे की ओर से पटौदी रोड व रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया था। इन पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed