{"_id":"6aa04b22d557c61a2004fde5","slug":"primary-teachers-angry-over-training-before-exams-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100376-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: परीक्षाओं से पहले प्रशिक्षण पर प्राथमिक शिक्षकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: परीक्षाओं से पहले प्रशिक्षण पर प्राथमिक शिक्षकों में रोष
विज्ञापन
संघ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित करने की मांग की, 21 सितंबर से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 21 सितंबर से शुरू होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं के ठीक पहले प्राथमिक शिक्षकों के लिए प्रस्तावित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण में भेजने से शिक्षण कार्य एवं परीक्षा की तैयारी प्रभावित होगी। संघ के जिला प्रधान अशोक प्रजापति और महासचिव विवेक जैमिनी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक पहले से ही जनगणना, चुनाव ड्यूटी, सर्वे सहित विभिन्न गैर-शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को प्रशिक्षण के बजाय परीक्षा से पहले बच्चों की तैयारी और शैक्षणिक कार्य के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। वहीं जिले के मुख्य सलाहकार अशोक बल्हारा ने मांग की कि प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को अर्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद आयोजित किया जाए।