फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations underway to use treated sewage water in power generation projects

Gurugram News: विद्युत उत्पादन कार्यों में सीवर शोधित पानी प्रयोग में लाने की तैयारी

Sat, 20 Sep 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to use treated sewage water in power generation projects
एनटीपीसी और झज्जर पावर लिमिटेड थर्मल प्लांट को एसटीपी का पानी देने की योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनटीपीसी और झज्जर पावर लिमिटेड थर्मल प्लांट्स को विद्युत उत्पादन कार्यों के लिए सीवर शोधित पानी आपूर्ति करने की योजना तैयार की गई है। इस पर कार्य करने के लिए जीएमडीए के सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त, सिंचाई विभाग की चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं को शीघ्रता से पूरा करने को कहा है ताकि कृषि कार्यों के लिए किसानों को शुद्ध जल की पाइपलाइन उपलब्ध कराई जा सके।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामल मिश्रा ने शुक्रवार की शाम को जीएमडीए कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में धनवापुर और बहरामपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स से शुद्ध किए गए पानी के अन्य इस्तेमाल पर भी विचार-विमर्श किया गया। सीईओ ने कृषि, बागवानी, निर्माण और अन्य गैर-पेय प्रयोजनों जैसे क्षेत्रों में एसटीपी से निकलने वाले उपचारित अपशिष्ट जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र, जो पानी का बड़ा उपभोक्ता है, इस उपचारित जल के एक बड़े हिस्से का उपयोग कर सकता है। इससे नहर के पानी और भूमिगत संसाधनों पर उनकी निर्भरता काफी कम हो जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे उपचारित जल का अधिकतम लाभकारी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नए उपाय तलाशें और अपनाएं। सीईओ ने इसके प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि उपचारित अपशिष्ट जल की दरों में सब्सिडी देने से औद्योगिक क्षेत्र में पुनर्चक्रित जल के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे दीर्घकालिक और स्थायी जल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में सोहना के उपमंडल अधिकारी अखिलेश यादव, सिंचाई विभाग एवं जीएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी और पर्यटन विभाग, एनटीपीसी तथा झज्जर पावर लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे।

झाड़ली क्षेत्र तक पाइपलाइन बिछाने पर विचार करने के निर्देश

बैठक में निर्देश दिए गए कि दमदमा और सुल्तानपुर क्षेत्र में झील पुनर्जीवन, भूजल पुनर्भरण और उद्यानिकी कार्यों हेतु शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए। सिंचाई विभाग को झाड़ली क्षेत्र तक पाइपलाइन बिछाने की संभावना पर विचार करने के निर्देश भी दिए गए ताकि एनटीपीसी और झज्जर पावर लिमिटेड थर्मल प्लांट्स को उनके विद्युत उत्पादन कार्यों के लिए उपचारित जल की आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed